केन्द्रीय संचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि देश में इस वर्ष अक्तूबर से फाइव-जी दूरसंचार सेवाएं उपलब्ध होंगी। अश्विनी वैष्णव ने कहा कि सरकार फाइव-जी स्पैक्ट्रम की नीलामी के तुरंत बाद स्पैक्ट्रम का आवंटन करेगी। इसके बाद अक्तूबर से फाइव-जी सेवाएं शुरू हो जायेंगी। अश्विनी वैष्णव कल मुम्बई में निवेशक सम्मेलन के बाद संवाददाताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पूरे विश्व में फाइव-जी सेवाओं का विस्तार बहुत धीमी गति से हो रहा है। कई अन्य देशों के मुकाबले भारत में फाइव जी सेवाएं काफी तेजी से शुरू होंगी। इन सेवाओं के अधिक मूल्य के बारे में उन्होंने कहा कि सरकार इस मामले में हस्तक्षेप करेगी और सरकारी कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड – बीएसएनल बाजार में संतुलन बनाएगी। अश्विनी वैष्णव ने कहा कि सरकार को फाइव जी स्पैक्ट्रम की नीलामी से शनिवार तक एक लाख उन्चास हजार करोड़ रुपये प्राप्त हुए हैं।
Related posts
DRI की ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के अंतर्गत कोच्चि, मलप्पुरम और तिरुवनंतपुरम में नशीली दवाओं और साइकोट्रॉपिक पदार्थों की बड़ी मात्रा ज़ब्त की, 5 लोग गिरफ़्तार
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ बड़ी...
1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता फैलाने...
शादी की खुशियां शुरू होने से पहले ही मातम में बदल गईं, जब विवाह के कुछ घंटों के भीतर पायलट दूल्हे की मौत की खबर ने परिवार को झकझोर दिया।
दुल्हन की आंख खुली तो सीने पर था पायलट पति का शव, शादी के कुछ घंटे...