श्रीलंका में राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे ने संसद सदस्यों को सर्वदलीय राष्ट्रीय सरकार के गठन के लिए आमंत्रित किया है। रानिल विक्रमसिंघे ने श्रीलंका फ्रीडम पार्टी के साथ विचार-विमर्श शुरू कर दिया है। यह बातचीत एक सप्ताह में पूरी होने की उम्मीद है। सांसद विमल वीरवंसा के नेतृत्व वाले नेशनल फ्रीडम फ्रंट ने भी राष्ट्रपति को समर्थन देने का संकेत दिया है।
रानिल विक्रमसिंघे ने एक पत्र में कहा कि सरकार अभी देश में सामान्य स्थिति बहाल करने के प्रयासों में लगी है। उन्होंने कहा कि एक प्रणालीबद्ध आर्थिक कार्यक्रम तैयार किया जा रहा है और देश में आर्थिक स्थिरता लाने के शुरूआती उपाय किये जा रहे हैं।
इस बीच विश्व बैंक ने कहा है कि श्रीलंका में अर्थव्यवस्था को स्थिरता देने वाले आर्थिक सुधार अपनाए जाने तक वह श्रीलंका को कोई नया ऋण नहीं देगा।