देश के सभी भागों में जारी तेज वर्षा के कारण जन-जीवन प्रभावित, कई राज्‍यों में बाढ़, भूस्‍खलन, सड़क और मकानों को नुकसान होने की खबरें

देश के सभी भागों में जारी तेज वर्षा के कारण जन-जीवन प्रभावित, कई राज्‍यों में बाढ़, भूस्‍खलन, सड़क और मकानों को नुकसान होने की खबरें

देश के सभी भागों में जारी तेज वर्षा के कारण जन-जीवन प्रभावित हुआ है। कई राज्‍यों में बाढ़, भूस्‍खलन, सड़क और मकानों को नुकसान होने की खबरें हैं। कई राजमार्गों और सड़कों पर यातायात बंद है।

मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, उत्तरी हरियाणा और उत्तरी पंजाब में बहुत भारी वर्षा की चेतावनी का रेड अलर्ट जारी किया है। मध्य प्रदेश के लिए भी भारी वर्षा का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

हिमाचल प्रदेश के सात जिलों में रेड एलर्ट घोषित किया गया है। शिमला, सिरमौर, लाहौल, स्‍पिति, चम्‍बा और सोलन जिलों में भू-स्‍खलन और अचानक बाढ के कारण सडकों पर यातायात बंद हो गया।

मौसम विभाग ने कहा है कि उत्‍तर प्रदेश में आज से 12 जुलाई तक कहीं-कहीं तेज वर्षा हो सकती है। उत्‍तर प्रदेश में मूसलाधार बारिश के कारण पिछले चौबीस घण्‍टे में बारिश से जुडी घटनाओं में कम से कम चौंतीस लोगों की मौत हो गई हैं। लगातार हो रही बारिश से प्रदेश के पश्चिमी जिलों में विशेष तौर पर जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। मौसम विभाग ने राज्य में आज भी कई स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी दी है और कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है।

उधर दक्षिण भारत में केरल और कर्नाटक में मूसलाधार वर्षा के बाद बहुत से क्षेत्रों में पानी भर गया है। इस बीच, मौसम विभाग ने पूर्वी और पूर्वोत्‍तर भारत के क्षेत्रों में मध्‍यम वर्षा की संभावना व्‍यक्‍त की है।

Related posts

Leave a Comment