दुबई में आयोजित ग्‍लोबल एजुकेशन एंड ट्रेनिंग एक्जिबिशन- गेटेक्‍स में स्‍टडी इन इंडिया पैबेलियन का उद्घाटन

दुबई में आयोजित ग्‍लोबल एजुकेशन एंड ट्रेनिंग एक्जिबिशन- गेटेक्‍स में स्‍टडी इन इंडिया पैबेलियन का उद्घाटन

दुबई में आयोजित ग्‍लोबल एजुकेशन एंड ट्रेनिंग एग्जिबिशन- गेटेक्‍स में स्‍थापित स्‍टडी इन इंडिया पवेलियन का उद्घाटन भारतीय महावाणिज्‍य दूत डॉक्‍टर अमन पुरी ने किया। सेवा निर्यात संवर्धन परिषद ने वाणिज्‍य और उद्योग मंत्रालय के वाणिज्‍य विभाग के सहयोग से इस प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है।

संयुक्‍त अरब अमीरात में दुबई में विश्‍व व्‍यापार केंद्र में आयोजित गेटेक्‍स 2023 में लगी ये प्रदर्शनी 26 से 28 अप्रैल तक चलेगी। इस प्रदर्शनी में भारत के तीस से अधिक विश्‍वविद्यालय और भारतीय उच्‍च शिक्षा के क्षेत्र में सक्रिय संस्‍थाएं भाग ले रही हैं।

इस अवसर पर डॉक्‍टर अमन पुरी ने भारतीय संस्‍थाओं द्वारा वैश्विक विस्तार पर प्रसन्नता व्‍यक्‍त की। उनका यह भी कहना था कि भारत डाटा विज्ञान और साइबर सुरक्षा जैसी प्रौद्योगिकी में रूचि रखने वाले छात्रों का एक आदर्श केन्‍द्र बनता जा रहा है।

Related posts

Leave a Comment