दुनिया की सबसे लंबी नदी क्रूज-गंगा विलास कल बिहार में बक्सर के बंगला घाट पहुंचा

दुनिया की सबसे लंबी नदी क्रूज-गंगा विलास कल बिहार में बक्सर के बंगला घाट पहुंचा

बंगलादेश से होकर डिब्रूगढ़ जाने वाली दुनिया की सबसे लंबी नदी क्रूज-गंगा विलास कल बिहार में बक्सर के बंगला घाट पहुंचा। घाट पहुंचने पर पर्यटकों का स्वागत किया गया। गंगा विलास की इस पहली यात्रा में स्विट्जरलैड के 32 यात्री हैं जो वाराणसी से डिब्रूगढ़ तक की यात्रा कर रहे हैं। यात्रा के दौरान पर्यटकों को आज बक्सर में कई स्थानों के भ्रमण का मौका मिलेगा।

बक्सर के बंगलाघाट पर गाजे-बाजों के साथ पर्यटकों का स्वागत किया गया। यह पर्यटक आज बक्सर में युद्ध स्मारक और सीताराम उपाध्याय संग्रहालय देखने जाएंगे। इसके अलावा वे सांस्कृतिक और धार्मिक स्थलों का भी परिभ्रमण करेंगे। दोपहर बाद गंगा विलास रिवर क्रूज़ छपरा के डोरीगंज के लिए प्रस्थान कर जाएगा। सारन के चिरांदपुरा सात्विक स्थलों को देखने के बाद कल दोपहर बाद पर्यटक पटना पहुंचेंगे। गंगा विलास रिवर क्रूज़ 22 जनवरी तक बिहार में रहेगा। मुंगेर, बेगुसराय के सिमरिया और भागलपुर के सुल्तानगंज और बटेश्वर स्थान समेत आठ जगहों पर क्रूज़ का ठहराव होगा। विदेशी पर्यटक मुंगेर में बिहार के स्कूल ऑफ योगा और भागलपुर में विक्रमशिला विश्वविद्यालय समेत अन्य ऐतिहासिक स्थलों और स्मारकों को देखने जाएंगे।

गंगा विलास को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को झंडी दिखाकर रवाना किया था। यात्रा के दौरान यह क्रूज तीन हज़ार दो सौ किलोमीटर का सफर तय करेगा।

Related posts

Leave a Comment