दिल्ली-NCR में एयर क्वालिटी ‘बहुत खराब’ की श्रेणी में पहुंची

राष्‍ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्‍ता आज ‘बहुत खराब’ श्रेणी में बनी रही। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार सुबह आठ बजे समग्र वायु गुणवत्‍ता सूचकांक-एक्‍यूआई 368 दर्ज किया गया।

राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र एनसीआर में भी वायु की गुणवत्‍ता ‘बहुत खराब’ श्रेणी में बनी रही। नोएडा सेक्‍टर-62 में वायु गुणवत्‍ता का स्‍तर 381 रहा वहीं गुरूग्राम में यह 304 मापा गया। फरीदाबाद में वायु गुणवत्‍ता 370 रही और गाजियाबाद में एक्‍यूआई का स्‍तर 327 मापा गया जो बहुत खराब श्रेणी में है।

इस बीच सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने कल दिल्‍ली, पंजाब, हरियाणा, उत्‍तर प्रदेश और राजस्‍थान की सरकारों को वायु गुणवत्‍ता के खराब होते स्‍तर पर रोकथाम के लिए उठाए जा रहे कदमों की जानकारी हलफनामे के माध्‍यम से देने का निर्देश दिया। न्‍यायालय ने कहा कि विभिन्‍न एजेंसियों द्वारा उठाए गए अनेक कदम हालात से निपटने में प्रभावी नहीं हैं और एनसीआर में हवा की गुणवत्‍ता में सुधार नहीं हुआ है।

वायु गुणवत्‍ता खराब होने का प्रमुख कारण हवा की कम रफ्तार और तापमान में गिरावट आना है। सर्दियों के मौसम में पटाखों और पराली के धुएं के साथ प्रतिकूल मौसमी परिस्थितियां दिल्‍ली राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र में हवा की गुणवत्‍ता को खराब करती हैं।

Related posts

Leave a Comment