दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधन समिति ने आज नई दिल्ली में गृहमंत्री अमित शाह को सम्मानित किया। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि चाहे स्वतंत्रता संग्राम रहा हो या मुगलों या अंग्रेजों के खिलाफ संघर्ष, चाहे विभाजन या देश के लिए बलिदान देने का समय हो, सिख समुदाय हमेशा अग्रणी रहा है।
उन्होंने कहा कि आज जब सभी धर्म अपने-अपने पंथों के लिए संघर्ष में उलझे हैं, पूरे विश्व के लिये गुरु नानक देव के संदेशों का पालन आवश्यक है। उन्होंने धर्म और कर्म को समान और संतुलित रूप से लेकर आगे बढ़ने की प्रतिबद्धता के लिए सिख समुदाय की सराहना की। उन्होंने कहा कि गुरु तेग बहादुर का सर्वोच्च बलिदान कभी भुलाया नहीं जा सकता।
गृहमंत्री ने कहा कि नागरिकता संशोधन अधिनियम के तहत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अफगानिस्तान, बंगलादेश और पाकिस्तान से वापस आने के इच्छुक सिख बन्धुओं को नागरिकता प्रदान की है।