राजधानी दिल्ली सहित उत्तर भारत के कई हिस्से भीषण शीतलहर के चपेट में रहेंगे। मौसम विभाग ने बताया है कि दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में तापमान 3 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तरी राजस्थान और उत्तर प्रदेश में घना कोहरा और कम दृश्यता बने रहने की संभावना है। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में 18 जनवरी से मध्यम से हल्की वर्षा या बर्फबारी होने की संभावना है।
दिल्ली सहित उत्तर भारत के कई हिस्से भीषण शीतलहर के चपेट में रहेंगे