दिल्‍ली सरकार ने ऑटो रिक्‍शा और टैक्‍सी के किराए में की बढौतरी

दिल्‍ली सरकार ने ऑटो रिक्‍शा और टैक्‍सी के किराए में की बढौतरी

दिल्‍ली सरकार ने आज दिल्‍ली में ऑटो रिक्‍शा और टैक्‍सी के किरायों के बारे में अधिसूचना जारी कर दी है। ऑटो रिक्‍शा का डेढ़ किलोमीटर का शुरूआती किराया पांच रूपये बढ़ा दिया गया है। अब इसके लिए 30 रूपये देने होंगे। डेढ़ किलोमीटर के बाद प्रति किलोमीटर किराया 11 रूपये होगा। पहले इसके लिए नौ रूपये पचास पैसे देने होते थे।

आदेशानुसार एसी और साधारण टैक्‍सी के किराये में शुरूआती डेढ़ किलोमीटर के लिए 15 रूपये की वृद्धि की गई है, अब नया किराया 40 रूपये होगा। अब डेढ़ किलोमीटर बाद साधारण टैक्‍सी का किराया 17 रूपये और एसी टैक्‍सी का किराया 20 रूपये होगा। पहले इसके किराये 14 रूपये और 16 रूपये थे।

सरकार ने ऑटो रिक्‍शा और टैक्‍सी में अतिरिक्‍त साजो-सामान के किराये में भी वृद्धि की है। ऑटोरिक्‍शा में साजो-सामान के लिए ढ़ाई रूपये और टैक्‍सी के लिए पांच रूपये अतिरिक्‍त देने होंगे। रात्रि किरायों में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है।

Related posts

Leave a Comment