दिल्‍ली में बढते प्रदूषण के मद्देनजर नियमों का उल्‍लंघन करने वाले पांच हजार से अधिक वाहनों के चालान किए गए

दिल्‍ली में बढते प्रदूषण के मद्देनजर नियमों का उल्‍लंघन करने वाले पांच हजार से अधिक वाहनों के चालान किए गए

राजधानी दिल्‍ली में बढते प्रदूषण के मद्देनजर नियमों का उल्‍लंघन करने वाले पांच हजार से अधिक वाहनों के चालान किए गए। बी एस – तीन मानकों वाले पेट्रोल और बी एस – चार मानकों वाले डीजल वाहनों पर यातायात पुलिस ने नकेल कस दी है। दिल्‍ली में प्रदूषण को देखते हुए 13 नवम्‍बर तक इन वाहनों पर प्रतिबंध लगाया गया है। यातायात पुलिस ने शुक्रवार को कुल पांच हजार 882 वाहनों का चालान किया। इन प्रतिबंधों से आपातकालीन सेवाओं में लगे वाहनों को छूट दी गई है।

Related posts

Leave a Comment