दिल्ली नगर निगम ने प्रदूषण फैलाने वाले बारह सौ लोगों का चालान किया

दिल्ली नगर निगम ने प्रदूषण फैलाने वाले बारह सौ लोगों का चालान किया

दिल्ली नगर निगम ने राजधानी में प्रदूषण फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग बारह सौ लोगों का चालान किया है। इसके अलावा उल्लंघनकर्ताओं पर एक करोड़ 72 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है। निगम के अधिकारियों ने बताया कि अभियान के तहत पहली से दस नवंबर तक खुले में आग जलाने के मामले में 383 लोगों और निर्माण स्थलों पर 823 लोगों का चालान किया है।

इसके अलावा दिल्ली के अलग-अलग इलाकों से 887 तंदूर भी हटाये गये हैं। राजधानी में प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए नगर निगम ने विशेष अभियान चलाया हुआ है।

Related posts

Leave a Comment