दिल्‍ली नगर निगम के वार्डों के परिसीमन की अंतिम गजट अधिसूचना जारी

दिल्‍ली नगर निगम के वार्डों के परिसीमन की अंतिम गजट अधिसूचना जारी

केन्‍द्रीय गृह मंत्रालय ने दिल्‍ली नगर निगम के वार्डों के परिसीमन की अंतिम गजट अधिसूचना जारी कर दी है। एम.सी.डी. के लिए कुल 250 वार्ड बनाए गए हैं। इनमें से 42 वार्ड अनुसूचित जातियों के लिए आरक्षित होंगे। नगर निगमों के फिर से एकीकरण से पहले 272 वार्ड थे।

इस वर्ष जुलाई में गृह मंत्रालय ने दिल्‍ली के चुनाव आयुक्‍त विजय देव की अध्‍यक्षता में वार्डों के परिसीमन के लिए समिति नियुक्ति थी। समिति ने इस महीने की 25 तारीख को अपनी रिपोर्ट सरकार को भेजी थी। समिति की रिपोर्ट पर लोगों की प्रतिक्रियाएं जानने के लिए इसे दिल्‍ली राज्‍य चुनाव आयोग की वेबसाइट पर प्रदर्शित किया गया था। परिसीमन का अंतिम आदेश आम लोगों और राजनीतिक पार्टियों के सुझावों और आपत्तियों के आधार पर संशोधन के बाद जारी किया गया है।

Related posts

Leave a Comment