आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कांग्रेस के नेतृत्व में बने ‘आई-एन-डी-आई-ए’ गठबंधन को झटका देते हुए घोषणा की है कि उनकी पार्टी पंजाब की सभी 13 और चंडीगढ़ की एक सीट पर अकेले चुनाव लड़ेगी।
आज लुधियाना जिले के खन्ना में पंजाब सरकार की मुफ्त राशन वितरण योजना का शुभारंभ करने के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि आम आदमी पार्टी पंजाब और चंडीगढ़ की सभी 14 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। उन्होंने यह भी बताया कि इन चुनावों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा अगले एक पखवाड़े के दौरान की जाएगी।
