दिल्‍ली की अदालत ने शराब नीति घोटाला मामले में मनीष सिसोदिया की न्‍यायिक हिरासत की अवधि 31 मई तक बढायी

दिल्‍ली की राउज एवेन्‍यू अदालत ने आज आबकारी नीति घोटाले से जुडे धनशोधन मामले में, पूर्व उप-मुख्‍यमंत्री और आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया की न्‍यायिक हिरासत 31 मई तक बढा दी। मामले की अगली सुनवाई 31 मई को होगी।

प्रवर्तन निदेशालय (ED) और केन्‍द्रीय अन्‍वेषण ब्‍यूरो (CBI) ने इस आधार पर सिसोदिया को राहत दिए जाने से का विरोध किया कि अभियुक्त के असहयोग के कारण मामले में आरोप तय करने में लगातार देरी हो रही है।

Related posts

Leave a Comment