त्रिपुरा विधानसभा चुनावों के लिए चुनाव प्रचार जोर-शोर से चल रहा है। विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता 16 फरवरी को होने वाले मतदान के लिए अपने-अपने उम्मीदवारों के पक्ष में मतदाताओं को लुभाने का प्रयास कर रहे हैं। मतदान से पहले का आज अंतिम रविवार होने के कारण विभिन्न राजनीति दलों ने चुनाव प्रचार के लिए ऐड़ी-चोटी तक का जोर लगा दिया। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने आज त्रिपुरा के चारीलाम में पार्टी की विजय संकल्प जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि एक ओर माणिक साहा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी राज्य को आगे की ओर ले जाना चाहते हैं, तो दूसरी ओर मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी, कांग्रेस और तिपरा मोथा राज्य में फिर से जंगलराज लाना चाहते हैं। उन्होंने इन पार्टियों की आलोचना करते हुए कहा कि इस बार त्रिपुरा में विधानसभा चुनाव डबल इंजन बनाम ट्रिपल ट्रबल के बीच होंगे। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी, तृणमूल कांग्रेस, तिपरा मोथा के नेताओं ने भी अपने-अपने उम्मीदवारों के पक्ष में जनसभाएं की।
Related posts
मीनाक्षी नटराजन की बढ़ती सियासी सक्रियता पर चर्चा तेज, कांग्रेस की रणनीति में क्यों मानी जा रही हैं अहम?
सियासी गलियारों में फिर चर्चा में मीनाक्षी नटराजन कांग्रेस की वरिष्ठ नेता Meenakshi Natarajan एक बार...
12 करोड़ की ज्वेलरी लेकर फरार हुए पति-पत्नी और साली, 7 किलो सोना-1 किलो चांदी की चोरी का सनसनीखेज खुलासा
करोड़ों की चोरी से मचा हड़कंप एक बड़े चोरी के मामले ने लोगों को हैरान कर...
वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका मिलेगा? डेब्यू की मांग के बीच बढ़ी चर्चा
वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर तेज हुई बहस भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव सूर्यवंशी...