त्रिपुरा, मेघालय और नागालैंड में विधानसभा चुनाव का प्रचार जोर पकड़ता जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा समेत पार्टी के शीर्ष नेता अमरपुर और पाबियाचेरा में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। जे पी नड्डा के अलावा केंद्रिय मंत्री स्मृति ईरानी भी नलचार और टॉउन बोरदोवली में पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में चुनावी रैली में भाग लेंगी। वर्तमान मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के नेता डॉक्टर मानिक साहा टॉउन बोरदोवली में चुनाव लड़ रहे हैं जहां बहुकोणिय मुकाबला है। भाजपा के अन्य प्रचारकों में फिल्म अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती, केंद्रीय राज्यमंत्री प्रतिमा भौमिक, शुभेंदु अधिकारी, दिलीप घोष और लॉकेट चटर्जी शामिल हैं। कल नाम वापस लेने की अंतिम तिथि के बाद 259 उम्मीदवार मैदान में रह गए हैं। मतदान 16 फरवरी को होगा और दो मार्च को मतगणना होगी। इसी दिन मेघालय और नागालैंड विधानसभा चुनावों के वोटो की गिनती भी होनी है।
Related posts
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर...
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली: केंद्र...