उत्तराखंड में चारधाम यात्रा के लिए तैयारियां शुरू हो गई है। राज्य सरकार इस संबंध में आवश्यक कदम उठा रही है। इस यात्रा की अंतिम रूपरेखा गढवाल कमीशनर सुशील कुमार की अध्यक्षता में सात फरवरी को ऋषिकेश में होने वाली बैठक में तैयार की जाएगी। बद्रीनाथ, केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेन्द्र अजय ने कहा कि इस यात्रा का प्रबंधन सुचारू रूप से किया जाएगा। यात्रा 22 अप्रैल से शुरू होगी। गंगोत्री और यमनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया के दिन 22 अप्रैल को और ब्रदीनाथ धाम के कपाट 27 अप्रैल को खुलेंगे। केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तारीख 18 फरवरी महाशिवरात्रि के दिन तय की जाएगी।
Related posts
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर...
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली: केंद्र...