तेलंगाना में विधानसभा चुनाव के लिए कल होने वाले मतदान की सभी तैयारियाँ पूरी

तेलंगाना में विधानसभा चुनाव के लिए कल होने वाले मतदान की सभी तैयारियाँ पूरी

तेलंगाना में विधानसभा चुनाव के लिए कल होने वाले मतदान की सभी तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं। 119 सीटों के लिए मतदान कल सवेरे सात बजे से शाम छह बजे तक चलेगा। कल चुनाव प्रचार समाप्त होने के बाद अब सब की निगाहें निर्वाचन आयोग पर हैं। तेलंगाना के मुख्य निर्वाचन अधिकारी विकास राज ने बताया कि राज्य में धारा 144 लागू कर दी गयी है। ढाई लाख से अधिक कर्मचारियों को चुनाव ड्यूटी पर लगाया जायेगा। शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए तेलंगाना विशेष पुलिस की पचास कंपनियाँ और केंद्रीय बलों की तीन सौ 75 कंपनियों को सुरक्षा प्रबंधों के लिए तैनात किया गया है।

इस बीच राज्य में तिकोने चुनावी संघर्ष की पूरी तैयारी है। मुख्य मुकाबला सत्तारूढ भारत राष्ट्र समिति, कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के बीच है। दो हजार दो सौ 90 उम्मदीवार चुनाव मैदान में हैं।

तेलंगाना में मतदान से पहले जब्त की गई नकदी, कीमती धातुएं, शराब और अन्य मूल्यवान वस्तुओं का मूल्य बढ़कर सात सौ 37 करोड़ रुपये से अधिक हो गया है। राज्य में चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद से अधिकारियों ने उचित दस्तावेजों के बिना तीन सौ एक करोड़ रुपये से अधिक नकदी जब्त की है।

Related posts

Leave a Comment