केन्द्र सरकार दुर्लभ और सामरिक रूप से महत्वपूर्ण खनिज पदार्थों की पहले दौर की नीलामी आज शुरू करेगी। इसके अंतर्गत देश भर में ऐसे खनिज पदार्थों के 20 खंडों की नीलामी की जाएगी। यह एक महत्वपूर्ण पहल है जिससे देश की अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूती मिलेगी। साथ ही भविष्य के लिए स्वच्छ उर्जा के उपयोग में भी सहायता मिलेगी। केन्द्रीय कोयला और खान मंत्री प्रहलाद जोशी नीलामी प्रक्रिया आरंभ करेंगे। खान मंत्रालय ने कहा है कि यह नीलामी ऑनलाइन होगी और इस प्रक्रिया को दो चरणों में पारदर्शी तरीके से पूरा किया जायेगा। भारत वर्ष 2030 तक गैर जीवाश्म स्रोतों से पचास प्रतिशत बिजली उत्पादन हासिल करने के लिए प्रतिबद्ध है। ऊर्जा क्षेत्र में इस महत्वकांक्षी योजना से इलेक्ट्रिक कारों, वायु और सौर ऊर्जा परियोजनाओं तथा बैटरी भण्डारण प्रणालियों की माँग बढेगी और इन खनिज पदार्थों की मांग में भी वृद्धि।
Related posts
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट...
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो सकती है शुरुआत
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो...
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा...