तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने नई दिल्ली में गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की

तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने नई दिल्ली में गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की

नई दिल्ली: तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने आज नई दिल्ली में केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की और उन्हें राज्य में भारतीय पुलिस सेवा के कैडर की समीक्षा के लिए मंजूरी देने का आग्रह करते हुए एक पत्र सौंपा। गृहमंत्री अमित शाह को सौंपे पत्र में मुख्यमंत्री राव ने कहा कि राज्य सरकार ने प्रशासनिक सुविधा और लोगों तक प्रभावी ढंग से सेवाएं पहुंचाने के लिए मौजूदा दस जिलों को 31 जिलों के रूप में पुनर्गठित किया है। उन्होंने गृहमंत्री से राज्य में आईपीएस अधिकारियों की संख्या एक सौ 39 से बढ़ाकर एक सौ 95 करने का आग्रह किया। चंद्रशेखर राव ने गृहमंत्री से इसे विशेष मामला मानते हुए मंजूरी देने का आग्रह किया।

इससे पहले मुख्यमंत्री ने कल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकत करके आईपीएस कैडर की समीक्षा सहित दस मुद्दों पर प्रतिवेदन सौंपा था।

Related posts

Leave a Comment