तमिलनाडु सरकार ने केंद्र से श्रीलंका की जेलों में बंद 19 मछुआरों की रिहाई सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाने का अनुरोध किया है। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने आज विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर को पत्र लिखकर मछुआरों की दयनीय स्थिति पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने पत्र में बताया कि पिछले 30 दिनों में तीन अलग-अलग मामलों में 34 मछुआरों को गिरफ्तार किया गया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि गिरफ्तारी की घटनाएं जारी रहने से राज्य में मछुआरों की आजीविका पर असर पड रहा है। उन्होंने डॉ. जयशंकर से तत्काल हस्तक्षेप करने तथा मछुआरों के मुद्दे का स्थायी समाधान खोजने के लिए राजनयिक माध्यम से प्रयास करने का अनुरोध किया।