तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने और छूट के साथ 12 जुलाई तक लॉकडाउन बढ़ाने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने कल राज्य में कोविड की स्थिति पर सरकार के मंत्रियों और अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।
तमिलनाडु में कोविड मामलों की संख्या में लगातार कमी आ रही है। कल चार हजार 230 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई और 97 लोगों की मृत्यु हो गई। सरकार ने सभी जिलों में समान नियम लागू करने की घोषणा की है। विवाह समारोह में 50 लोगों और अंतिम संस्कार में 20 लोगों के शामिल होने की अनुमति होगी। इसके अलावा राज्य में यात्रा के लिए ई-पास की कोई आवश्यकता नहीं है।