टोक्यो पैरालंपिक: सुहास यथिराज ने बैडमिंटन की एकल प्रतिस्पर्धा में रजत पदक जीता

टोक्यो पैरालंपिक: सुहास यथिराज ने बैडमिंटन की एकल प्रतिस्पर्धा में रजत पदक जीता

तोक्यो पैरालिम्पिक में आज अंतिम दिन भारत की शुरुआत रजत पदक से हुई। पुरुष सिंगल्‍स में गौतम बुद्ध नगर के जिला अधिकारी सुहास यथिराज ने रजत पदक जीत लिया है। सुहास एक रोमांचक फाइनल में फ्रांस के ल्‍युकास माजूर से 21-15, 17-21, 15-21 से हार गए। बैडमिंटन में पुरुष सिंगल्‍स के दूसरे स्‍वर्ण पदक मुकाबले में कृष्‍ण नागर अपनी दावेदारी पेश करेंगे। पुरुष सिंगल्‍स के कांस्‍य पदक मुकाबले में तरुण हार गए हैं। निशानेबाजी में मिक्‍स्‍ड 50 मीटर प्रोन स्‍पर्धा में सिद्धार्थ बाबू, दीपक और अवनि लेखरा क्‍वालीफाई नहीं कर सके हैं।

पदक तालिका में भारत 5 स्‍वर्ण, आठ रजत और छह कांस्‍य सहित कुल 19 पदक जीतकर 24वें स्‍थान पर है। चीन 96 स्वर्ण के साथ पहले, ब्रिटेन 41 स्वर्ण के साथ दूसरे और अमेरिका 37 स्वर्ण के साथ तीसरे स्थान पर है।

Related posts

Leave a Comment