निपाह वायरस
केरल के कोझीकोड ज़िले में निपाह वायरस का एक मामला सामने आया है। केरल के कोझीकोड ज़िले में 3 सितंबर को निपाह वायरस का एक संदिग्ध मामला सामने आया था, जिसमें 12 वर्षीय एक बच्चे में इंसेफेलाइटिस और मायोकार्डिटिस के लक्षण पाए गए थे। लड़के को अस्पताल में भर्ती कराया गया और आज सुबह उसका निधन हो गया।
केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने बताया, हमने स्थिति को संभालने के लिए टीमों का गठन किया है। कांटेक्ट ट्रेसिंग और अन्य उपाय हमने पहले ही शुरू कर दिए गए हैं। फिलहाल घबराने की जरूरत नहीं है, लेकिन सावधानी बरतने की जरूरत है।
केंद्र सरकार ने तकनीकी सहायता प्रदान करने के लिए राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (एनसीडीसी) की एक टीम को राज्य में भेजा है।