झारखंड में दूसरे चरण और महाराष्ट्र में एक ही चरण में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए अधिसूचना जारी

झारखंड में दूसरे चरण और महाराष्ट्र में एक ही चरण में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए अधिसूचना जारी

झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना आज जारी हो गई है। इस चरण में कुल 38 सीटों पर 20 नवंबर को मतदान होगा। नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 29 अक्टूबर है। उम्मीदवार 11 बजे से दोपहर बाद 3 बजे तक नामांकन पत्र दाखिल कर सकते हैं। 30 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी, जबकि 1 नवंबर नामांकन पत्र वापस लेने की अंतिम तिथि निर्धारित की गई है। पहले चरण के मतदान के लिए अब तक 25 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है।

इस बीच राज्‍य के विभिन्‍न भागों में सर्च अभियान के दौरान सात करोड़ 72 लाख से अधिक अवैध सामाग्री और नकद राशि जब्‍त की गई है। आचार संहिता के उल्‍लंघन के मामले में छह प्राथमिकी दर्ज किए गए हैं।

उधर, महाराष्ट्र में भी विधानसभा चुनाव के लिए अधिसूचना आज जारी हो गई है। राज्य की सभी 288 विधानसभा सीटों के लिए एक ही चरण में 20 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 29 अक्टूबर है और नामांकन पत्रों की जांच 30 अक्टूबर को की जाएगी। नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 4 नवंबर है। झारखंड और महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव की मतगणना 23 नवंबर को होगी।

Related posts

Leave a Comment