भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण-एनएचएआई ने केन्द्रशासित प्रदेश जम्मू कश्मीर में उधमपुर जिले में जखानी से चेनानी तक जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच-44 पर कल अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया। हमारे संवाददाता ने बताया है कि इस दौरान 13 स्थायी और 15 अस्थायी अवैध ढांचों को गिरा दिया गया। प्राधिकरण की मदद के लिए उधमपुर जिला प्रशासन ने कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए मजिस्ट्रेट सहित पुलिस तैनात किए थे। एनएचएआई के अधिकारियों ने बताया कि अतिक्रमण विरोधी अभियान तब तक जारी रहेगा जब तक सभी अवैध ढांचे नहीं गिरा दिए जाते। सभी हितधारकों को अतिक्रमण न करने के आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं। जिसका पालन नहीं करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Related posts
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट...
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो सकती है शुरुआत
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो...
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा...