जम्‍मू कश्‍मीर में सेना का एक हेलीकॉप्‍टर दुर्घटनाग्रस्‍त हो गया

केंद्रशासित प्रदेश जम्‍मू कश्‍मीर में कठुआ जिले के बशौली इलाके में रंजीत सागर बांध के पास सेना का एक हेलीकॉप्‍टर दुर्घटनाग्रस्‍त हो गया। 254 आर्मी एविएशन स्‍क्‍वाड्रेन’ नाम के इस हेलीकॉप्‍टर ने करीब सुबह 11 बजे पठानकोट की मामून छावनी से उडान भरी थी। यह हेलीकॉप्‍टर क्षेत्र में नियमित गश्‍त पर था।

बचाव कार्य की निगरानी कर रहे कठुआ के वरिष्‍ठ प‍ुलिस अधीक्षक रमेश कोतवाल ने दुर्घटना की पुष्टि की और कहा कि बचाव और तलाश अभियान में एन०डी०आर०एफ० की टीम तैनात कर दी गई हैं जबकि राज्‍य आपदा मोचन बल की टीम भी दुर्घटनास्‍थल पर पहुंच गई है। हेलीकॉप्‍टर में सवार लोगों की संख्‍या के बारे में जानकारी नहीं है। ब्‍यौरे की प्रतीक्षा है।

Related posts

Leave a Comment