जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह ने कहा है कि जम्मू-कश्मीर में पुलिस और सुरक्षा बल हाई अलर्ट पर हैं। उन्होंने कहा कि इसी सतर्कता के कारण पुलिस और सुरक्षा बलों ने इस वर्ष केन्द्रशासित प्रदेश में कई आतंकवादियों को मार गिराया है। पत्रकारों से बातचीत में दिलबाग सिंह ने कहा कि जैश-ए-मोहम्मद का कुख्यात आतंकवादी को सुरक्षाबलों ने कल कुलगाम जिले में मार गिराया। उन्होंने ने कहा कि इससे पहले कुपवाड़ा सीमा पर दो पाकिस्तानी घुसपैठियों को भी ढेर कर दिया गया था। उन्होंने कहा कि पापुलर फ्रंट ऑफ इंडिया के ठिकानों पर राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण और अन्य खुफिया एजेंसियों की छापेमारी का राजनीतिकरण नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जो लोग राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में शामिल हैं उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।
Related posts
मीनाक्षी नटराजन की बढ़ती सियासी सक्रियता पर चर्चा तेज, कांग्रेस की रणनीति में क्यों मानी जा रही हैं अहम?
सियासी गलियारों में फिर चर्चा में मीनाक्षी नटराजन कांग्रेस की वरिष्ठ नेता Meenakshi Natarajan एक बार...
12 करोड़ की ज्वेलरी लेकर फरार हुए पति-पत्नी और साली, 7 किलो सोना-1 किलो चांदी की चोरी का सनसनीखेज खुलासा
करोड़ों की चोरी से मचा हड़कंप एक बड़े चोरी के मामले ने लोगों को हैरान कर...
वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका मिलेगा? डेब्यू की मांग के बीच बढ़ी चर्चा
वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर तेज हुई बहस भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव सूर्यवंशी...