जम्‍मू-कश्‍मीर में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने अमरनाथ यात्रा से संबंधित तैयारियों की समीक्षा के लिए उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की

जम्‍मू-कश्‍मीर में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने अमरनाथ यात्रा से संबंधित तैयारियों की समीक्षा के लिए उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की

जम्‍मू-कश्‍मीर में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने अमरनाथ यात्रा के लिए विभागों और संबंधित एजेंसियों की तैयारियों की समीक्षा के लिए आज एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। उपराज्यपाल ने सीमा सड़क संगठन द्वारा यात्रा मार्ग में सुरक्षा रेलिंग लगाने, बर्फ हटाने, सेना के टेंट लगाने और दूरसंचार सम्‍पर्क को मजबूत करने की समीक्षा की। उन्होंने दूरसंचार सेवा प्रदाताओं को यात्रा मार्ग पर नेटवर्क और बैंडविड्थ बढ़ाने का निर्देश दिया।

मनोज सिन्हा ने सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण विभाग द्वारा किये जा रहे कार्यों की भी समीक्षा की।

Related posts

Leave a Comment