मणिपुर के मुख्यमंत्री ने संघर्ष रोकने के समझौते का उल्लंघन करने वाले उग्रवादी समूहों को परिणाम भुगतने की चेतावनी दी

मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने राज्‍य सरकार के साथ संघर्ष रोकने के समझौते का उल्लंघन करने वाले सशस्त्र उग्रवादी समूहों को परिणाम भुगतने की चेतावनी दी है। बीरेन सिंह ने आज पूर्वी इंफाल जिले के विभिन्न स्थानों पर राहत शिविरों का दौरा किया। उन्‍होंने कहा कि सरकार सशस्त्र आतंकवादियों की गतिविधियों पर नजर रख रही है और उन्हें तुरंत हिंसा बंद कर देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार राज्य में सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए उपाय कर रही है और सभी हितधारकों से सहयोग करने की अपील की है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हिंसा में जिन परिवारों के घर जले हैं, उनके लिए सरकार ने पहले चरण में दो महीने के भीतर चार हजार घर बनाने का निर्णय लिया है।

इस बीच मणिपुर के सांसद, मंत्रियों और विधायकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज नई दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और अन्य नेताओं से मुलाकात की।

Related posts

Leave a Comment