जम्मू कश्मीर में आज ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी जबकि मैदानी इलाकों में बारिश हुई

जम्मू कश्मीर में आज ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी जबकि मैदानी इलाकों में बारिश हुई

जम्मू कश्मीर में आज ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी जबकि मैदानी इलाकों में बारिश हुई, जिससे तापमान में गिरावट आई। खराब मौसम के कारण 270 किलोमीटर लंबे जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग और सीमावर्ती राजौरी और पुंछ जिलों को कश्मीर घाटी से जोडने वाले मुगल रोड को भी बंद कर दिया गया है।

खराब मौसम के कारण विश्व प्रसिद्ध स्की-रिसॉर्ट, गुलमर्ग, पहलगाम, शोपियां, गुरेज और जोजिला सहित कश्मीर के कई हिस्सों में शुक्रवार मध्‍यरात्रि रात के बाद हिमपात हुआ। जम्मू-कश्मीर के मैदानी इलाकों में भी तेज बारिश हुई है।

मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ के कारण जम्‍मू कश्‍मीर में रविवार तक तेज बारिश और हिमपात होने की अनुमान व्‍यक्‍त किया है।

इस बीच, खराब मौसम के कारण अधिकारियों ने एहतियातन सभी महत्वपूर्ण मार्गों को बंद करने का निर्णय लिया है। यातायात बहाली के लिए मजदूरों और मशीनों को लगाया गया है।

हालांकि, आज सवेरे हुई बर्फबारी के मद्देनजर जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग और रामबन जिले की प्रमुख सड़कों पर लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की गई है।

Related posts

Leave a Comment