बिहार के मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड में भूस्खलन के कारण मरने वाले लोगों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की

बिहार के मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड में भूस्खलन के कारण मरने वाले लोगों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने तेज बारिश के बाद उत्तराखंड में भूस्खलन के कारण मरने वाले लोगों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। इस घटना पर दु:ख व्यक्त करते हुए नीतीश कुमार ने कहा है कि उन सभी पीडित परिवारों को भी राज्य श्रम विभाग द्वारा मानदंडों के अनुसार सहायता प्रदान की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा है कि सात मृतकों के पार्थिव शरीर उनके पैतृक स्थानों पर लाए जा रहे हैं। उन्‍होंने कहा कि राज्य सरकार इस संबंध में उत्तराखंड सरकार के संपर्क में है। सभी पीड़ित पश्चिमी चंपारण जिले के हैं।

Related posts

Leave a Comment