Categories: News-Headlines

जम्मू-कश्मीर के चोटिगम इलाके में आतंकवादियों ने एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी

जम्मू-कश्मीर में आज दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले के चोटिगम इलाके में आतंकवादियों ने एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। हमले में मारे गये व्‍यक्ति का भाई घायल हो गया।

खबरों के अनुसार आतंकवादियों ने सुनील कुमार और पिंटू कुमार के रूप में पहचाने गए दो भाइयों पर गोलियां चलाईं, जिसमें सुनील की मौके पर ही मौत हो गई और पिंटू घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर ली है और हमलावरों को पकड़ने के लिए बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया है।

गौरतलब है कि कश्मीर घाटी में पिछले 24 घंटों में इस तरह का यह दूसरा आतंकी हमला है। सोमवार को मध्य कश्मीर के बडगाम जिले के गोपालपोरा गांव में आतंकवादियों ने एक मकान पर ग्रेनेड फेंके जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया था।

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शोपियां में अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों पर हुए आतंकी हमले की निंदा की है। उन्होंने आश्वासन दिया कि इस बर्बर कृत्य के लिए जिम्मेदार आतंकवादियों को बख्शा नहीं जाएगा।

Leave a Comment

Recent Posts

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी… Read More

5 hours ago

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।… Read More

5 hours ago

प्रधानमंत्री मोदी ने आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण से फोन पर बातचीत कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण से बात कर उनके… Read More

5 hours ago

उत्तराखंड में गंगोत्री और यमुनात्री तीर्थों के कपाट खुलने के साथ चार धाम यात्रा का शुभारंभ

अक्षय तृतीया का त्यौहार आज पूरे देश में मनाया जा रहा है। यह त्यौहार सौभाग्य… Read More

5 hours ago

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुर कुमार दिसानायक से मुलाकात की

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुर कुमार दिसानायक से मुलाकात की।… Read More

5 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने देश में सड़क सुरक्षा बढ़ाने के लिए जारी किए दिशा-निर्देश

सुप्रीम कोर्ट ने देश भर में सड़क सुरक्षा बढ़ाने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं।… Read More

5 hours ago

This website uses cookies.