जम्मू कश्मीर में आईटीबीपी की चौथी और पांचवीं बटालियन के जवानों को ले जा रही बस आज दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में पहलगाम के पास जिग मौर में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। यह बस श्रीअमरनाथ जी मार्ग पर पोषपत्री शिविर से लौट रही थी। बस में आईटीबीपी के 39 और जम्मू कश्मीर पुलिस के दो जवानों सहित 41 जवान थे और यह जम्मू जा रही थी।
खबरों के अनुसार यह बस फिसलकर ढाई सौ फीट गहरी खाई में गिर गई। दुर्घटना में आईटीबीपी के छह जवानों की मौत हो गई और 28 घायल हो गये। घायलों को विभिन्न अस्पतालों में भेज दिया गया है। घायलों को लाने के लिए 19 एम्बुलेंस भेजी गई थीं।
इस बीच, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने दुर्घटना में मारे गये जवानों और उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की और घायलों को हरसंभव सहायता देने का आश्वासन दिया।
सियासी गलियारों में फिर चर्चा में मीनाक्षी नटराजन कांग्रेस की वरिष्ठ नेता Meenakshi Natarajan एक… Read More
करोड़ों की चोरी से मचा हड़कंप एक बड़े चोरी के मामले ने लोगों को हैरान… Read More
वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर तेज हुई बहस भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव… Read More
Bangladesh vs Australia सीरीज को लेकर बढ़ा उत्साह Bangladesh vs Australia मुकाबले को लेकर क्रिकेट… Read More
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना क्या है? प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण सामाजिक… Read More
Portugal vs Chile मैच में छाए Cristiano Ronaldo Portugal vs Chile मुकाबले ने फुटबॉल फैंस… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment