Categories: News-Headlines

बिहार में मंत्रिमंडल का विस्‍तार, 31 मंत्रियों ने शपथ ली

बिहार में नीतीश कुमार मंत्रिमण्‍डल में आज 31 मंत्रियों को शामिल किया गया। राज्‍यपाल फागु चौहान ने पटना के राजभवन में नये मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। राष्‍ट्रीय जनता दल के 16 मंत्रियों में आलोक मेहता, तेज प्रताप यादव और अनिता देवी शामिल हैं। जनता दल युनाइटेड के 11 मंत्रियों में विजय चौधरी, बिजेन्‍द्र यादव और श्रवण कुमार के नाम प्रमुख हैं।

महागठबंधन का हिस्‍सा बने कांग्रेस के दो विधायकों-अफाक आलम और मुरारी गौतम को मंत्रिमण्‍डल में जगह मिली है। जीतन राम माझी की पार्टी हिन्‍दुस्‍तानी अवाम मोर्चा के संतोष कुमार सुमन और एक निर्दलीय विधायक सुमित कुमार सिंह को भी मंत्रिमण्‍डल में शामिल किया गया है।

वाम दलों ने सरकार में शामिल न होने का फैसला किया है। नीतीश कुमार को मुख्‍यमंत्री और तेजस्‍वी प्रसाद को उपमुख्‍यमंत्री के रूप में दस अगस्‍त को शपथ दिलाई गई थी।

Leave a Comment

Recent Posts

अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP प्रमुख

अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP… Read More

6 minutes ago

YouTube यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! नए फीचर्स और पॉलिसी बदलावों से बदल सकता है आपका अनुभव

YouTube यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! नए फीचर्स और पॉलिसी बदलावों से बदल सकता है… Read More

50 minutes ago

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

19 hours ago

This website uses cookies.