राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से कुछ डिग्री अधिक 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने दिन में बादल छाने के साथ ही हल्की बारिश होने का पूर्वानुमान लगाया है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, सुबह साढ़े आठ बजे हवा में आर्द्रता का स्तर 74 प्रतिशत रहा।
दिल्ली में सोमवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 25.8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान भी सामान्य से एक डिग्री अधिक 34.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में सोमवार को बारिश भी हुई थी।
मौसम विभाग ने मंगलवार को दिन में बादल छाने के साथ ही हल्की बारिश का पूर्वानुमान लगाया है। अधिकतम तापमान के 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
आईएमडी के अनुसार, बुधवार को न्यूनतम तापमान के 26 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान के 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली में मंगलवार सुबह वायु गुणवत्ता ‘संतोषजनक’ श्रेणी में रही। सुबह सवा नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 57 दर्ज किया गया।
शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।
सियासी गलियारों में फिर चर्चा में मीनाक्षी नटराजन कांग्रेस की वरिष्ठ नेता Meenakshi Natarajan एक… Read More
करोड़ों की चोरी से मचा हड़कंप एक बड़े चोरी के मामले ने लोगों को हैरान… Read More
वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर तेज हुई बहस भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव… Read More
Bangladesh vs Australia सीरीज को लेकर बढ़ा उत्साह Bangladesh vs Australia मुकाबले को लेकर क्रिकेट… Read More
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना क्या है? प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण सामाजिक… Read More
Portugal vs Chile मैच में छाए Cristiano Ronaldo Portugal vs Chile मुकाबले ने फुटबॉल फैंस… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment