Categories: News-Headlines

भारत में कोविड-19 के 8,813 नए मामले, उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटी

भारत में एक दिन में कोविड-19 के 8,813 मामले आने से संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 4,42,77,194 पर पहुंच गयी है जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 1,11,252 हो गयी है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मंगलवार को सुबह आठ बजे तक अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण से 29 और मरीजों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या बढ़कर 5,27,098 हो गयी है। इनमें केरल द्वारा पुनर्मिलान किया गया मौत का एक मामला भी शामिल है।

आंकड़ों के मुताबिक, उपचाराधीन मरीजों की संख्या में एक दिन में 6,256 मामलों की कमी दर्ज की गयी है जबकि कोविड-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 98.56 प्रतिशत है। इस बीमारी से उबरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4,36,38,844 हो गयी है जबकि मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत हो गयी।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, संक्रमण की दैनिक दर 4.15 प्रतिशत दर्ज की गयी जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 4.79 प्रतिशत दर्ज की गयी। देशव्यापी कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान के तहत 208.31 करोड़ खुराक दी गयी हैं।

आंकड़ों के अनुसार, देश में जिन 28 और मरीजों ने जान गंवाई है, उनमें से आठ की दिल्ली में, छह की पंजाब, दो-दो मरीजों की मौत गुजरात, जम्मू कश्मीर और उत्तर प्रदेश में तथा एक-एक मरीज की मौत असम, छत्तीसगढ़, गोवा, महाराष्ट्र, नगालैंड, ओडिशा, सिक्किम और त्रिपुरा में हुई।

गौरतलब है कि देश में सात अगस्त 2020 को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे।

देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गए थे। पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी। इस साल 25 जनवरी को संक्रमण के मामले चार करोड़ के पार हो गए थे।

Leave a Comment

Recent Posts

मीनाक्षी नटराजन की बढ़ती सियासी सक्रियता पर चर्चा तेज, कांग्रेस की रणनीति में क्यों मानी जा रही हैं अहम?

सियासी गलियारों में फिर चर्चा में मीनाक्षी नटराजन कांग्रेस की वरिष्ठ नेता Meenakshi Natarajan एक… Read More

4 hours ago

12 करोड़ की ज्वेलरी लेकर फरार हुए पति-पत्नी और साली, 7 किलो सोना-1 किलो चांदी की चोरी का सनसनीखेज खुलासा

करोड़ों की चोरी से मचा हड़कंप एक बड़े चोरी के मामले ने लोगों को हैरान… Read More

4 hours ago

वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका मिलेगा? डेब्यू की मांग के बीच बढ़ी चर्चा

वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर तेज हुई बहस भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव… Read More

1 day ago

Bangladesh vs Australia: मीराज-शांतो के सामने ऑस्ट्रेलिया की कड़ी चुनौती, रोमांचक सीरीज पर टिकी दुनिया की नजर

Bangladesh vs Australia सीरीज को लेकर बढ़ा उत्साह Bangladesh vs Australia मुकाबले को लेकर क्रिकेट… Read More

1 day ago

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना: करोड़ों महिलाओं के जीवन में बदलाव लाने वाली योजना, जानिए पूरी जानकारी

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना क्या है? प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण सामाजिक… Read More

1 day ago

Cristiano Ronaldo की मौजूदगी में Portugal की जीत, Chile के खिलाफ मुकाबले में दिखा हाई-वोल्टेज ड्रामा

Portugal vs Chile मैच में छाए Cristiano Ronaldo Portugal vs Chile मुकाबले ने फुटबॉल फैंस… Read More

3 days ago

This website uses cookies.