जम्मू और कश्मीर राज्य अन्वेषण एजेन्सी ने आतंकवादियों द्वारा सिम कार्ड के दुरुपयोग के मामले में 19 से अधिक स्थानों पर छापे मारे

जम्मू और कश्मीर राज्य अन्वेषण एजेन्सी ने आतंकवादियों द्वारा सिम कार्ड के दुरुपयोग के मामले में 19 से अधिक स्थानों पर छापे मारे

जम्‍मू-कश्‍मीर की राज्‍य अन्‍वेषण एजेंसी-एसआईए ने आतंकवादियों द्वारा सिम कार्ड के दुरूपयोग और विक्रेताओं द्वारा सिम की फर्जी ब्रिकी पर रोक लगाने के लिए कश्‍मीर घाटी में 19 ठिकानों पर तलाशी ली है। हाल के समय में, राज्‍य में आतंकवादियों, उनके सहयोगियों, मादक पदार्थों के तस्‍करों और अन्‍य अपराधियों द्वारा सिम के दुरूपयोग के मामले बढ़े हैं।

इस मामले में एसआईए ने 11 प्राथमिकी दर्ज की हैं। जिन ठिकानों पर छापेमारी की गई है, उनमें से अधिकतर ऐसे ब्रिकी केन्द्र हैं जहां नियमों का उल्‍लंघन कर फर्जी तरीके से सिम कार्ड बेचे जाते थे। तीन मामलों में शुरूआती संकेतों से पता है कि सिम कार्डों की खरीद आतंकियों की मदद के लिए की गई।

Related posts

Leave a Comment