जम्मू और कश्मीर के ऊपरी इलाकों में बर्फबारी हुई

जम्मू और कश्मीर के ऊपरी इलाकों में बर्फबारी हुई

जम्मू और कश्मीर के ऊपरी इलाकों में बर्फबारी हुई है और मैदानी इलाकों में कल शाम से लगातार बारिश हो रही है। जोजिला, सोनमर्ग और गुलमर्ग सहित कई क्षेत्रों में बर्फबारी हुई हैं। इससे कश्मीर में तापमान में काफी गिरावट आई है। इस बीच कुपवाड़ा में करनाह, केरन और माछिल सड़कें, बांदीपुरा-गुरेज़ और मुगल रोड, कश्मीर को देश के बाकी हिस्सों से जोड़ने वाले सड़क-लिंक को बर्फबारी के कारण बंद कर दिया गया है। श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग-44 में कई स्थानों पर बारिश के बावजूद वाहनों का आवागमन जारी है।

Related posts

Leave a Comment