ASI को ज्ञानवापी मामले में अपनी सर्वेक्षण रिपोर्ट दाखिल करने के लिए 10 दिन का और समय मिला

ASI को ज्ञानवापी मामले में अपनी सर्वेक्षण रिपोर्ट दाखिल करने के लिए 10 दिन का और समय मिला

वाराणसी की एक अदालत ने आज भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) को ज्ञानवापी मामले में अपनी सर्वेक्षण रिपोर्ट दाखिल करने के लिए 10 दिन का और समय दिया। अब एएसआई को 11 दिसंबर को रिपोर्ट दाखिल करनी होगी। एएसआई ने वाराणसी में ज्ञानवापी मस्जिद की वैज्ञानिक सर्वेक्षण रिपोर्ट जमा करने के लिए तीन सप्ताह का समय मांगा था, जो करीब एक महीने पहले समाप्‍त हुआ। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने पहले 18 नवंबर को 15 दिन की मोहलत मांगी थी और अदालत ने 10 दिन की मोहलत दी थी। सर्वेक्षण 4 अगस्त को शुरू हुआ था। इसमें मस्जिद के वुज़ुखाना क्षेत्र को छोड़ दिया गया, जिसे सर्वोच्‍च न्‍यायालय के आदेश से सील कर दिया गया था।

इस साल 21 जुलाई को अदालत ने चार महिलाओं की याचिका पर सर्वेक्षण का आदेश दिया था। याचिका में मंदिर की पश्चिमी दीवार के पीछे श्रृंगार गौरी मंदिर में प्रार्थना करने की अनुमति मांगी गई थी।

Related posts

Leave a Comment