छत्तीसगढ़: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बस्तर के जगदलपुर में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित किया

छत्तीसगढ़: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बस्तर के जगदलपुर में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित किया

छत्तीसगढ़: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बस्तर के जगदलपुर में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित किया। रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “कांग्रेस ने सिर्फ 5 साल में छत्तीसगढ़ की जो हालत की है उसे पूरा देश देख रहा है। इनके विधायकों और मंत्रियों ने जो कारनामे किए हैं उससे हर कोई त्रस्त है। छत्तीसगढ़ में अपराध चरम पर है, हत्याओं के मामले में छत्तीसगढ़ अग्रणी राज्य की श्रेणी में पहुंच गया है, कभी-कभी तो लगता है कि छत्तीसगढ़ और राजस्थान में आपराधिक मामलों में स्पर्धा चल रही है।”

PM मोदी ने कहा, “छत्तीसगढ़ में विकास या तो कांग्रेस के पोस्टर-बैनर में दिखता है या यहां के नेताओं की तिजोरी में दिखता है। कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ को अगर कुछ दिया है तो वह है झूठा प्रचार और घोटालेबाज सरकार… इसलिए आज छत्तीसदढ़ के कोने-कोने से आवाज़ आ रही है- और नहीं साहिबो, बदल के रहिबो।”

PM मोदी ने कहा, “कांग्रेस की तुलना में भाजपा सरकार 5 गुना ज्यादा बजट देती है… भाजपा सरकार ने ही 15 नवंबर यानी भगवान बिरसा मुंडा के जन्मदिन को जनजातीय दिवस घोषित किया… हमने जनजातीय वर्ग के छात्रों को दी जा रही छात्रवृत्ति को भी ढाई गुना कर दिया है।”

PM मोदी ने कहा, “आज यहां बहुत बड़े और देश के आधुनिकतम स्टील कारखाने का लोकार्पण हुआ है… इतना बड़ा कार्यक्रम था लेकिन छत्तीसगढ़ के एक भी मंत्री, मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री नहीं आए… इनके न आने के पीछे दो कारण है- 1) उन्हें अपनी सरकार जाने की इतनी चिंता है कि उनके पास यहां आने का समय नहीं है, सरकार बचाने में लगे हैं और 2) उन्हें पता है कि कोई आकंठ भ्रष्टाचारी मोदी से आंख नहीं मिला सकता है।”

Related posts

Leave a Comment