छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में आज सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में एक माओवादी मारा गया

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में आज सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में एक माओवादी मारा गया

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में आज सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में एक माओवादी मारा गया। जिले के भैरमगढ़ इलाके में माओवादियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना मिलने पर जिला रिजर्व गार्ड की टीम ने तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान आज सुबह केशकुतुल के जंगलों में पुलिस और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ के बाद मौके से हथियार, विस्फोटक और अन्य संबंधित सामग्री बरामद की गई है।

The post छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में आज सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में एक माओवादी मारा गया appeared first on insamachar.

Related posts

Leave a Comment