अमेरिका ने अन्य देशों को 50 करोड़ से अधिक कोविड रोधी टीके देने का वादा किया

अमेरिका ने अन्‍य देशों को 50 करोड़ से अधिक कोविड रोधी वैक्‍सीन देने का वायदा किया है। राष्‍ट्रपति जो. बाइडेन चाहते हैं कि अमेरिका सहयोग-सहायता का उदाहरण पेश करने में अग्रणी रहे। संयुक्‍त राष्‍ट्र महासभा की बैठक से अलग एक सम्‍मेलन को संबोधित करते हुए राष्‍ट्रपति जो. बाइडेन ने कहा कि अमेरिका में कोविड महामारी का अंत करने के लिए हर जगह इससे निपटना जरूरी है। कनाडा, इंडोनेशिया, दक्षिण अफ्रीका और ब्रिटेन के नेताओं तथा विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन के प्रमुख टेड्रोस अधानॉम गैब्रेयासिस ने भी सम्‍मेलन में भाग लिया।

विश्‍व के अन्‍य देशों को अमेरिका के इस अतिरिक्‍त वैक्‍सीन अनुदान से अमेरिका द्वारा उपलब्‍ध कराये गये कोविडरोधी टीकों की संख्‍या एक अरब दस करोड़ हो जायेगी। वैश्विक स्‍वास्‍थ्‍य विशेषज्ञों के अनुसार निर्धन देशों को पांच अरब से छह अरब तक वैक्‍सीन डोज की आवश्‍यकता है।

Related posts

Leave a Comment