चीन में कल कोविड के चार हजार से अधिक नए मामलों और दो लोगों के मरने की पुष्टि हुई है। जनवरी 2021 के बाद कोविड से मरने का यह पहला मामला है। दोनों ही मौतें सर्वाधिक प्रभावित जिलिन प्रांत जिले में हुई हैं। यहां कोविड के नए वैरिएंट के लगभग 80 प्रतिशत मामले सामने आए हैं। इसके कारण अधिकारियों ने शून्य कोविड नीति को फिर से लागू करना शुरू कर दिया है। चीन के राष्ट्रपति षी-जिनपिंग ने भी इस सप्ताह शून्य-कोविड नीति का पालन करने पर बल दिया था। चीन ने संक्रमण रोकने के लिए एक दर्जन शहरों में लॉकडाउन लगा दिया है।
चीन की पांच कंपनियों को फाइज़र की ओरल कोविड-19 दवा के जेनरिक संस्करण का उत्पादन करने का लाइसेंस मिल गया है।