विश्व बैंक ने अंतर्राष्ट्रीय विकास संघ-आईडीए से रियायती वित्त पोषण प्राप्त करने के श्रीलंका के अनुरोध को मंजूरी दे दी है। इससे श्रीलंका की अर्थव्यवस्था को स्थिर करने में मदद मिलेगी। आई.डी.ए. कम ब्याज वाले ऋणों के जरिये दुनिया के सबसे गरीब और कमजोर देशों को गरीबी दूर करने के लिए धन उपलब्ध कराने वाले सबसे बडें संघों में से है।
श्रीलंका के आई.डी.ए. सदस्य देश बनने पर विश्व बैंक आर्थिक सुधार के लिए तकनीकी सहायता और नीति सलाह भी प्रदान करेगा।
