चीन ने मुंबई आतंकी हमले में वांछित पाकिस्तान स्थित आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादी साजिद मीर को वैश्विक आतंकवादी घोषित करने से संबंधित भारत और अमेरिका के प्रस्ताव में एक बार फिर बाधा पहुंचाई है। अमेरिका ने कल यह प्रस्ताव रखा था और भारत ने इसका समर्थन किया था। इस प्रस्ताव में साजिद मीर को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की 1267 अल कायदा प्रतिबंध समिति के प्रावधानों के तहत वैश्विक आतंकवादी घोषित कर उसकी संपत्तियों को फ्रीज करने और उसपर आवागमन तथा हथियार संबंधित प्रतिबंध लगाना शामिल हैं। चीन ने पिछले वर्ष सितंबर में भी साजिद मीर को वैश्विक आतंकवादी घोषित करने के प्रस्ताव में बाधा पहुंचाई थी। साजिद मीर को पाकिस्तान की आतंकवाद रोधी अदालत ने 15 वर्ष के कारावास की सजा सुनाई थी। पाकिस्तान ने यह भी दावा किया था कि साजिद मीर की मौत हो गई, लेकिन पश्चिमी देशों ने इस बात पर विश्वास नहीं किया और उसकी मृत्यू का प्रमाण देने को कहा था।
Related posts
अक्षय कुमार फिर चर्चा में, लगातार नई फिल्मों और बड़े प्रोजेक्ट्स से बटोर रहे सुर्खियां
बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी कुमार’ की लोकप्रियता बरकरार बॉलीवुड अभिनेता Akshay Kumar एक बार फिर चर्चा में...
एलन मस्क की नेट वर्थ फिर चर्चा में, दुनिया के सबसे अमीर लोगों में क्यों शामिल हैं?
एलन मस्क की संपत्ति पर दुनिया की नजर दुनिया के सबसे चर्चित उद्योगपतियों में से एक...
हिकारू नाकामुरा फिर चर्चा में, दुनिया के शीर्ष शतरंज खिलाड़ियों में क्यों गिना जाता है उनका नाम?
शतरंज जगत का बड़ा नाम हैं हिकारू नाकामुरा दुनिया के सबसे लोकप्रिय और सफल शतरंज खिलाड़ियों...