भारतीय ग्रैंड मास्टर आर. प्रज्यांनानन्द ने सर्बिया में पैरासिन ओपन ‘ए’ शतरंज टूर्नामेंट जीत लिया है। 16 वर्षीय खिलाड़ी ने नौ दौर के मुकाबलों में आठ अंक हासिल किए जबकि एलेक्जेंडर प्रेडके साढे सात अंक के साथ दूसरे स्थान पर रहे। प्रज्यांनानन्द 28 जुलाई से चेन्नई में होने वाले 44वें शतरंज ओलंपियाड में भारतीय टीम का हिस्सा होंगे।
ग्रैंड मास्टर आर. प्रज्यांनानन्द ने सर्बिया में पैरासिन ओपन ‘ए’ शतरंज प्रतियोगिता जीती