देश के आठ प्रमुख उद्योगों के संयुक्त सूचकांक में पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष फरवरी में छह दशमलव सात प्रतिशत की वृद्धि दर्ज हुई। वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने बताया कि इस वर्ष फरवरी में कोयला, प्राकृतिक गैस, सीमेंट, इस्पात, कच्चा तेल, विद्युत और रिफाइनरी उत्पादों में सकारात्मक वृद्धि हुई। यह तीन महीनों की सबसे अधिक वृद्धि है। सीमेंट उत्पादन पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष फरवरी में दस दशमलव दो प्रतिशत बढा। कोयला उत्पादन में ग्यारह दशमलव छह प्रतिशत, कच्चे तेल के उत्पादन में सात दशमलव नौ प्रतिशत और विद्युत उत्पादन में छह दशमलव तीन प्रतिशत की वृद्धि हुई।
Related posts
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर...
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली: केंद्र...