गृह मंत्री ने सुरक्षा स्थितियों की समीक्षा के लिए उच्च स्तरीय बैठक की। जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा और विकास के साथ बॉर्डर तैयारियों से संबंधित मुद्दों पर चर्चा हुई। तालिबान के अफ़ग़ानिस्तान पर कब्ज़े के बाद नॉर्थ ब्लॉक में यह इस तरह की पहली उच्च स्तरीय बैठक थी।
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, जम्मू-कश्मीर के उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा और थल सेना अध्यक्ष जनरल मनोज नरवणे भी इस बैठक में उपस्थित थे।