भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अमित शाह ने आज आदिलाबाद में आयोजित चुनावी रैली में तेलंगाना में पार्टी के चुनाव प्रचार की शुरुआत की। तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए 30 नवंबर वोट डाले जाएंगे। आदिलाबाद में एक जनसभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने राज्य के लोगों से डबल इंजन सरकार चुनने का आह्वान किया। उन्होंने जनता से ऐसी सरकार चुनने को कहा जो जनजातीय लोगों के कल्याण के लिए काम करें। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपनी हाल की यात्राओं के दौरान सम्मक्का सरलाम्मा जनजातीय विश्वविद्यालय और राष्ट्रीय हल्दी बोर्ड की स्थापना की घोषणा की थी और इसके साथ ही राज्य के लिए जल विवादों को हल करने के उपाय सुझाए। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) सरकार ने आदिवासियों और वंचितों के विकास को बाधित किया है। अमित शाह ने कहा कि केंद्र सरकार आदिवासी युवाओं को रोजगार और हर परिवार को घरेलू गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। अमित शाह ने यह कहा कि सरकार ने राष्ट्रीय और आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ किया है।
Related posts
अक्षय कुमार फिर चर्चा में, लगातार नई फिल्मों और बड़े प्रोजेक्ट्स से बटोर रहे सुर्खियां
बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी कुमार’ की लोकप्रियता बरकरार बॉलीवुड अभिनेता Akshay Kumar एक बार फिर चर्चा में...
एलन मस्क की नेट वर्थ फिर चर्चा में, दुनिया के सबसे अमीर लोगों में क्यों शामिल हैं?
एलन मस्क की संपत्ति पर दुनिया की नजर दुनिया के सबसे चर्चित उद्योगपतियों में से एक...
हिकारू नाकामुरा फिर चर्चा में, दुनिया के शीर्ष शतरंज खिलाड़ियों में क्यों गिना जाता है उनका नाम?
शतरंज जगत का बड़ा नाम हैं हिकारू नाकामुरा दुनिया के सबसे लोकप्रिय और सफल शतरंज खिलाड़ियों...